फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश-पत्र आज से होंगे उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 नवंबर (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा नवंबर-2026 के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर से उपलब्ध होंगे। पात्र परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in और एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट scertharyana.gov.in से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर से वेबसाइट पर लाइव किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें