फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाइक सवार से 9.18 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। एंटी नारकोटिक सेल भिवानी ने मंगलवार को ढिगावा में बाइक सवार श्रीनिवास उर्फ लीला निवासी कुडलबास को 9.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना लोहारू में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार टीम के साथ गश्त के दौरान ढिगावा में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहा है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर बाइक सवार को रुकवाया और नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 9.18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन खरीदकर लाने और बिक्री से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन बेचने के लिए हांसी से लेकर आया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें