फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी व आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम पुलिस ने घर में बनी दुकान से रुपये, कपड़े और आभूषण चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 7500 रुपये की नकदी, चोरी किए गए कपड़े और एक जोड़ी सोने की बाली बरामद की है।
विज्ञापन

गांव रिवासा निवासी एक महिला ने तोशाम पुलिस थाने में शिकायत दी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 नवंबर की रात को पड़ोस में एक शादी थी। जिसमें वह गई हुई थी। महिला ने बताया कि उसने अपने घर में ही लेडीज के सामान की दुकान की हुई है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी दुकान में घुसकर नकदी, कपड़े व आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही विजय ने अपनी टीम के साथ घर में घुसकर रुपये, सामान व आभूषण चोरी के एक आरोपी को गांव रिवासा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलजीत निवासी रिवासा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 7500 रुपये की नकदी, कपड़े व एक जोड़ी सोने की कानों की बाली बरामद की है। आरोपी बलजीत को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें