भिवानी। सदर पुलिस थाना की टीम ने फूड कारपोरेशन के गोदाम में सहायक लगवाने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव धनाना वासी रवींद्र, विक्रम व प्रदीप ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दी थी। तीनों ने बताया था कि उन्हें फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में गोदाम सहायक लगने के लिए आवेदन किया था। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने उन्हें फर्जी अलॉटमेंट लेटर भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने फिरोजपुर पंजाब में अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत कर शिकायतकर्ता की ट्रेनिंग भी कराई। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मुंढाल पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम ने एक आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान राजेंद्र वासी हसनपुर रोड फतेहाबाद के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल किया। इस दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है।