फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टास्क निवेश के नाम पर 3.29 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम पर कार्य आधारित निवेश के नाम पर 3.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राहुल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी पुनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से कार्य आधारित निवेश का प्रस्ताव आया था। आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर कार्य पूरे करने के नाम पर रुपये निवेश करने को कहा। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उसके साथ कुल 3,29,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के जांच अधिकारी अजीत ने आरोपी राहुल निवासी छोटी मस्जिद के नजदीक, थाना बीना, जिला सागर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सागर जिले में रेहड़ी लगाने का काम करता है और उसने अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को बेच दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन में किया गया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें