बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दंपती से रुपये छीनने के मामले में आरोपी को जमालपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रेमनाथ निवासी जमालपुर के रूप में हुई है।
चरखी दादरी निवासी दयाकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ जनवरी को वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के साथ हांसी दवाई लेने के लिए गए थे। शाम को गांव बलियाली में उनकी लड़की के पास रुक गए थे। नाै जनवरी को गांव बलियाली से निकलते ही कुछ दूर चलने पर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उनसे रुपये छीन कर ले गए थे।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बवानीखेड़ा के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति से रुपए छीनने के मामले एक आरोपी को गांव जमालपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से 3,000 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह सपेरा है। रुपये देखकर उसे लालच आ गया था। इसके चलते उसने रुपये छिनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद