फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राहुल हत्याकांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
-भिवानी सीआईए दो दिन का रिमांड लेकर आरोपी से कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने राहुल हत्याकांड मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
तोशाम पुलिस थाना में सरल निवासी शमशेर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 27 मई 2025 को वह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक पर गांव स्याहडवा आ रहा था। जब वे गांव गारनपुरा कलां–स्याहडवा मार्ग के बीच पहुंचे तो आरोपी बाइक व गाड़ी में सवार होकर आए और उसके बेटे राहुल को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर तोशाम पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक आनंद सिंह ने अपनी टीम के साथ हत्या के मामले में फरार चल रहे अनिल निवासी रसल को भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात के दिन प्रयुक्त की गई एक कार तथा एक डंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अनिल वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद था और घटना में सक्रिय रूप से शामिल था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं व संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें