फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ईशरवाल के पास हादसा, कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, भाई गंभीर घायल

Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव ईशरवाल के समीप शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे तोशाम थाना के एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि गांव ईशरवाल निवासी मुकेश अपनी बहन राजरानी के साथ बाइक पर तोशाम से गांव लौट रहा था। रात के समय गांव के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत हिसार के जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने राजरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुकेश का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार सुबह महिला के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घायल के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें