बवानीखेड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदान स्तर अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 10 जून से पंचायत भवन, भिवानी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न बैचों में संपन्न होगा।
एडीसी एवं बवानीखेड़ा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा के निर्देशानुसार प्रथम बैच (बूथ संख्या 01 से 50) का प्रशिक्षण 10 जून को दोपहर एक बजे से सायं तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। द्वितीय बैच (बूथ संख्या 51 से 100) का प्रशिक्षण 11 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा जबकि तृतीय बैच (बूथ संख्या 101 से 150) का प्रशिक्षण उसी दिन दोपहर एक बजे से सायं तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार चतुर्थ बैच (बूथ संख्या 151 से 200) का प्रशिक्षण 12 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा पांचवें बैच (बूथ संख्या 201 से 235) का प्रशिक्षण 12 जून को दोपहर एक बजे से सायं तीन बजे तक आयोजित होगा।
दीपक बाबूलाल करवा ने सभी संबंधित मतदान स्तर अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।