फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा प्रेशर टैंक तेज धमाके के साथ फटा, दुकान की छत उड़ी

विज्ञापन
06 हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त हुई दुकान। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम बाईपास स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ हवा प्रेशर टैंक फट गया। हवा प्रेशर टैंक धमाके के साथ फटा तो छत को उड़ाते हुए इसका मलवा पड़ोसी दुकान की छत पर जा गिरा। टैंक फटने की गुंज करीबन तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में पड़ोसी किराना दुकान की छत में भी दरारें आई। वहीं दूसरे पड़ोसी की छत में सुराग हो गया। हादसे के वक्त दुकान में कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा होते होते टला।
विज्ञापन

गांव सुई निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी तोशाम बाईपास पर टायर पंक्चर की दुकान है। उसने ऑटो रिक्शा पर हवा कंप्रेशर की मशीन के साथ हवा प्रेशर टैंक जोड़ा हुआ है। जिससे कहीं पर भी आ-जाकर बड़ी गाड़ियों के अंदर हवा भरी जा सकती है। सुबह करीबन नौ बजे वह दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान साढ़े नौ बजे जब वह दुकान के बाहर एक गाड़ी का काम कर रहा था तो इसी दौरान उसकी दुकान के अंदर तेज धमाका हुआ और उसकी दुकान की छत के परखच्चे उड़ गए। पड़ोसियों की छत पर चढ़कर देखा तो हवा प्रेशर टैंक चद्दर में तबदील हो चुका था। इस धमाके से पड़ोसी की दुकान की छत में भी दरार आ गई। पेंट की दुकान के अंदर भूकंप आ गया और उसका सामान भी साइड में बनी रेक से जमीन पर जा गिरा। एक दुकान की छत में सुराग भी हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि जब यह धमाका हुआ तो वह सुबह सबेरे अपनी दुकान के बाहर साफ सफाई कर रहे थे। अगर दुकान के अंदर कोई होता तो जानमाल की हानि भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें