फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हुक्का भरने पर हुई कहासुनी में श्रमिक को मारा था डंडा, आरोपी का सुराग नहीं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित पुलिस चौकी के बाहर बैठे मृतक के परिजन ।
विज्ञापन
भिवानी। हुक्का भरने को लेकर हुई कहासुनी के बाद शराब के नशे में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव कोंट में हुई जहां आरोपी ने डंडे से चेहरे पर वार कर और बेरहमी से पिटाई कर राम मोहन की जान ले ली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के सैदीपुर निवासी 30 वर्षीय राम मोहन भिवानी में खेतों में मजदूरी करता था। उत्तर प्रदेश के ही लखीमपुर खीरी निवासी रतिपाल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात मजदूरी कर कमरे पर लौटा था और खाना खा रहा था जबकि राम मोहन हुक्का भरने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी कश्मीरी जो उत्तराखंड का निवासी है, ने राम मोहन के साथ मारपीट की।
रतिपाल के अनुसार घायल अवस्था में राम मोहन उसके पास आया और बताया कि कश्मीरी ने उसके साथ मारपीट की है। जब उसने आरोपी से इसका कारण पूछा तो आरोपी ने उसे भी डंडे से पीट दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया। रतिपाल ने बताया कि इससे पहले आरोपी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन

घटना में गंभीर रूप से घायल राम मोहन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी और मृतक दोनों ही शराब के नशे में थे। राम मोहन की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली जिसके बाद वे शनिवार सुबह भिवानी पहुंचे।
औद्योगिक थाना पुलिस ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के परिजन मनोज कुमार के बयान दर्ज कर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक थाने के एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें