फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाई को राखी बांधने बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की मौत

Sun, 10 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव सूई के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में भाई को राखी बांधने जा रही बहन की मौत हो गई। चरखी दादरी जिले के गांव सोप कासनी निवासी 55 वर्षीय राजपति अपने बेटे सोनू उर्फ मोहन के साथ बाइक पर भाई के घर राखी बांधने जा रही थी।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सूई गांव से एक किलोमीटर पहले ही अचानक बाइक का टायर फिसल गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में नुकीली चीज से गहरी चोट लगी और नाक से खून बहने लगा।
राहगीरों की मदद से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। राजपति के देवर मदन ने बताया कि उसका बड़ा भाई राजमिस्त्री का काम करता है और राजपति चार बच्चों की मां थीं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं जिनमें बेटियां शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

दो भाइयों की इकलौती बहन थी राजपति : गांव सोप कासनी में शादीशुदा राजपति गांव सूई निवासी दो भाइयों की इकलौती बहन थीं और उनमें सबसे बड़ी थीं। उनका एक भाई गुरुग्राम में नौकरी करता है जबकि दूसरा गांव में खेतीबाड़ी करता है।
शनिवार सुबह उन्होंने फोन कर भाइयों को राखी बांधने आने का संदेश दिया था। दोनों भाई बहन के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दोपहर तक बहन के न आने की जगह उसकी सड़क हादसे में मौत की खबर मिली जिससे घर में मातम छा गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि शव का शनिवार दोपहर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें