फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला ने दी सैनिक पति संग श्रीगंगानगर में रह रही बेटी की गुमशुदगी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। रोढ़ा गांव निवासी महिला ने सेना में कार्यरत अपने दामाद के साथ श्रीगंगानगर में रह रही अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत बहल पुलिस थाने में दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद उसकी पुत्री के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोढ़ा निवासी महिला सुशीला ने बताया कि उसकी पुत्री मन्नत की शादी 28 मई 2025 को सेहर निवासी अतुल के साथ हुई थी। उसका दामाद सेना में कार्यरत है और श्रीगंगानगर में तैनात है। उसकी पुत्री और दामाद श्रीगंगानगर में सेना के क्वार्टर में रहते हैं। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका दामाद उसकी बेटी के सोने-चांदी के गहने अपने घर ले आया। उसने कहा कि सेना में गहने रखने की अनुमति नहीं है और वहां चोरी का डर है। तभी उसे उसकी मंशा पर शक होने लगा। वह अपनी बेटी की सलामती जानने के लिए बहाने से अतुल को फोन करती तो वह कहता कि वह ड्यूटी पर है और मन्नत सो रही है।
महिला के अनुसार उसका संदेह उस समय यकीन में बदल गया जब उसके परिवार ने उसे एक वीडियो क्लिप दिखाया, जिसमें एक लड़की गाड़ी में रील बना रही थी और उसकी बेटी बेहोशी की हालत में दिखाई दी।
विज्ञापन


आखिरी बार 26 जनवरी को हुई थी उसकी बेटी से बात
महिला ने बताया कि उसकी बेटी से आखिरी बार बात 26 जनवरी को हुई थी। इसके बाद से मन्नत का फोन बंद आ रहा है। 29 जनवरी को अतुल से बात हुई, तब उसने कहा कि मन्नत उसके साथ है। महिला ने बताया कि अगली सुबह अतुल की रेजिमेंट से फोन आया कि अतुल छुट्टी पर जा रहा है, क्योंकि उसके पिता की तबीयत खराब है। उन्होंने यह भी बताया कि अतुल ने जानकारी दी है कि मन्नत अमेरिका गई हुई है लेकिन वह इस संबंध में कोई सबूत नहीं दे पाया। महिला ने कहा कि उसे अपनी बेटी की सलामती की चिंता सता रही है और उसे तुरंत प्रभाव से तलाशा जाए। बहल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि महिला की शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें