फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहतक से खरीदारी कर लौट रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी और पास में जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से भिवानी जिले के गांव मिताथल लौट रहीं मां-बेटी की किशनगढ़ के पास ट्रक से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई वहीं परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव मिताथल निवासी 35 वर्षीय सुनीता अपनी 13 वर्षीय बेटी परी के साथ शनिवार सुबह धनतेरस पर रोहतक के बाजार में सामान और कपड़े खरीदने गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह रोहतक से अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर लौट रही थी तो महम के किशनगढ़ और गांव सैय के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों को टायर के नीचे कुचल डाला।
हादसे के बाद ट्रक का आगे का हिस्सा स्कूटी में फंस गया। आसपास के लोगों ने महिला और उसकी बेटी को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव मिताथल में महिला के ससुरालजनों को दी गई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लिया है। रविवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। धनतेरस पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से घर में मातम पसरा है और इलाके में त्योहार की खुशियां धूमिल हो गई हैं।
विज्ञापन


सुनीता का रोहतक में बुटिक, पति तीन माह पहले लौटा फौज से
सुनीता के देवर उत्तम ने बताया कि उनका भाई रवींद्र तीन माह पहले ही फौज से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे थे। सुनीता रोहतक में खुद का बुटिक चलाती थीं। शनिवार को वह बेटी परी के साथ धनतेरस पर बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थीं तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें