फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दसवीं की छात्रा ने लगाया घर के अंदर फंदा

Fri, 17 Jan 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के ब्रजवासी कॉलोनी में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रजवासी कॉलोनी निवासी किशोरी (15) का घर के अंदर फंदे से शव लटका होने की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी में दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने चाचा के घर पर रहती थी। उनके चाचा दिल्ली में काम करते हैं। बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पवन जांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में मृतका के परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को ही किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें