फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुरानी तहसील परिसर में बनेगी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। चौधरी बंसीलाल चौक स्थित पुरानी तहसील परिसर में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। मंगलवार को एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों की बैठक में पुरानी तहसील स्थल पर ई-लाइब्रेरी के निर्माण पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि तोशाम में बनने वाली अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी प्रदेश की बेहतर ई-लाइब्रेरियों में शुमार होगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी का निर्माण, उसका संचालन और शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग शिक्षा के आदान-प्रदान में मील का पत्थर साबित होगा।
एसडीएम ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद परिसर में गार्डन, कैंटीन और अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। साथ ही वाहनों की पार्किंग तथा फूलों और फलदार पौधों वाला हरित पार्क भी विकसित किया जाएगा। बैठक में तोशाम कस्बे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सीवरेज व्यवस्था की बेहतर निकासी, स्वच्छता, जाम मुक्त कस्बा बनाने, बिजली, पेयजल, सफाई और सड़कों के नवनिर्माण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भी सुझाव साझा किए गए।
विज्ञापन

बैठक में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सरपंच राजेश तंवर, मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव महता, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विक्रम पूनिया, पंचायतीराज विभाग के एसडीओ देवेंद्र सिंह, बिजली निगम के एसडीओ चेतन, आरएफओ बजरंग तंवर और पटवारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।

डिजिटल लाइब्रेरी में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
डिजिटल लाइब्रेरी में एयर कंडीशन सुविधा, हाई-स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, आरामदायक फर्नीचर, ग्रुप डिस्कशन चैंबर्स और ऑडियो-विजुअल रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पुस्तकों के साथ डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन में ई-बुक्स और ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। लाइब्रेरी में विशेष रूप से भारतीय इतिहास, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित सामग्री पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें