फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समय से पहले ईंट-भट्ठे खोले जाने के विरोध में सौंपा मांगपत्र

Mon, 24 Feb 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर डीसी महावीर कौशिक को मांगपत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सदस
विज्ञापन
भिवानी। समय से पहले ईंट-भट्ठे शुरू करने के विरोध, सेक्टर-13 में 12 वर्षों से अधर में लटका जिमखाना निर्माण को पूरा करने, रोड बनाने में उच्च गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर घसौला के नेतृत्व में उपायुक्त महाबीर कौशिक को मांगपत्र सौंपकर जल्द से जल्द मांगें पूरी किए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते ईट-भट्ठों को बंद कर दिया गया था, जिसे एक मार्च को खोलने के आदेश दिए गए थे। लेकिन सरकार की ओर से समय से पहले 18 फरवरी से ही ईट-भट्ठे खोल दिए गए हैं।
इसके अलावा सेक्टर-13 में निर्माणाधीन जिमखाना का कार्य करीबन 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, लेकिन बजट न होने का तर्क देकर जिमखाना के निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा। वहीं सीमेंट से बने सड़क भी लगभग एक साल में टूटने लगते हैं, जिसका मुख्य कारण सड़क में गुणवत्ता के साथ समझौता है। ऐसे में सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मांगपत्र सौंपा है। जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर महासचिव रणबीर फौजी सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें