फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के वार्डों की सीढिय़ों से नीचे लगाई एक व्यक्ति ने चार साल की बेटी के साथ छलांग, हुई मौत, बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार देर शाम करीब पौने आठ बजे संदिग्ध हालात में वार्ड की सीढ़ियों से गिरकर कबाड़ खरीदने का काम करने वाले पिता की मौत हो गई तथा उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस व दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया, जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अस्पताल में बेटी के साथ पिता के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

सराय चौपटा क्षेत्र की खटीकान गली निवासी 37 वर्षीय विक्की पंवार फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। विक्की शुक्रवार देर शाम को अपनी चार साल की बेटी को लेकर उसे खाने का सामान दिलाने के लिए घर से बाहर आया था। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में विक्की ने नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ जाने वाली सीढ़ियों से नीचे अपनी चार साल की बेटी के साथ गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक विक्की पंवार के भाई बंटू व बहन बिंटू ने बताया कि पिछले कुछ दिन से वह मानसिक परेशान था, क्योंकि कुछ अर्से पहले वह बीमार हो गया था। उसका एक दो साल का बेटा व चार साल की बेटी है। उन्हें नहीं पता कि विक्की नागरिक अस्पताल की सीढ़ियों तक कैसे पहुंचा और कैसे नीचे गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया वहीं शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया, जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डेथ प्वाइंट बनी वार्डों की तरफ जाने वाली सुनसान पड़ी सीढ़ियां
विक्की अपनी चार साल की बेटी के साथ जिस जगह सीढ़ियों से गिरा है, वहां पहले भी इस तरह तीन से चार लोगों की नीचे गिरने से मौत हो चुकी है। अस्पताल का ये स्थान डेथ प्वाइंट के नाम से भी बदनाम है। क्योंकि लंबे अर्से से अस्पताल प्रशासन ने इन सीढ़ियों को आवागमन के लिए बंद किया हुआ है। सभी वार्डों से इनकी तरफ जाने वाले रास्ते भी स्थायी रूप से बंद हैं, जबकि वार्डों के अंदर आने जाने का रास्ता दूसरी तरफ से है। विक्की न तो किसी वार्ड में दाखिल था और न ही उसका कोई परिचित यहां उपचार करा रहा था। आशंका है कि विक्की खुदकुशी के मकसद से ही यहां आया होगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विक्की की मौत के बाद पुलिस अब नागरिक अस्पताल के वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर उसके साथ कौन यहां आया था और वह अस्पताल के वार्ड की किस मंजिल और कौन से वार्ड में अपनी बेटी के साथ पहुंचा था।
वर्जन
पुलिस को अस्पताल के वार्डों की तरफ किसी के नीचे कूदने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विक्की पंवार के रूप में हुई है। जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह उनके बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार, इंचार्ज दिनोद गेट पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें