फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जरा सी बारिश से जलभराव...मानसून से कैसे निपटेंगे जनाब

विज्ञापन
दिनोद गेट पर बारिश के बाद भरा पानी और गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। मानसून की अधूरी तैयारी के कारण वीरवार को हुई 30 एमएम बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बता दें कि प्रदेश में करीब 20 दिन बाद मानसून दस्तक देगा। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जरा सी बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी भर गया है तो मानसून में कैसे निपट पाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि उपायुक्त महावीर काैशिक की सख्त हिदायत के बाद मानसून से पहले सिंचाई विभाग की ओर से ड्रेनों की सफाई करवाई जा रही है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग अब बरसाती डिस्पोजलों की मरम्मत कराएगा। डीसी ने खुद सीवर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है।
जिले में पिछले एक सप्ताह में तीन बार बारिश होने से खरीफ फसल की बिजाई को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि केरल में मानसून सात से आठ दिन पहले आया है। उसका प्रभाव उत्तर भारत में भी पड़ेगा और उम्मीद की जा रही है कि अबकी बार मानसून समय से पहले भी आ सकता है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि उपनिदेशक डाॅ. विनोद फोगाट ने बताया कि इस समय हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। वहीं किसानों की खेत भी अच्छी तरह से तैयार हो गई है, जो किसान पहले बिजाई कर चुके हैं, उन्हें इस बारिश से अच्छा फसल उत्पादन मिलने की भी उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 6 व 8 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें