फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 08 Nov 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रहलादगढ़ गांव के नजदीक दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे ट्रक चालक व परिचालक का कुछ पता नहीं। आसपास के लोग बताते है कि उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढे़ सात बजे हुआ। बुरी तरह लोडिड दो ट्रकों में प्रहलादगढ़ से थोड़ा आगे आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के दौड़कर भी पहुंचे। हादसे में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में एक ट्रक चालक गुरदासपुर वासी निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक गुरदासपुर वासी कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। दूसरे ट्रक चालक-परिचालक हादसे के बाद से गायब है। बताया जाता है कि उन्हें भी चोट आई और किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।
विज्ञापन


घायल कुलदीप ने बताया कि वे अंबाला से सामान लोड करके बैंगलोर जा रहे थे। थकान के कारण वह सो गया। उसके बाद उसे नहीं पता कि कब हादसा हुआ और कैसे हुआ। मामले की जांच में जुटे सदर थाना से पुलिस कर्मी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें