फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल हाईवे 709 ई से स्पीड ब्रेकर हटाने के विरोध में लगाया जाम, एक दिन पहले दंपती हादसे में हो गया था घायल

Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाने पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर नौरंगाबाद के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने वीरवार सुबह लगभग 11 बजे हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यहां स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। उन्होंने बताया कि पहले यहां ब्रेकर था लेकिन हटा दिया गया है जिससे बुधवार को हादसे में दंपती घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर गांव नौरंगाबाद के सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह ने कहा कि हाईवे पर स्कूल और बाबा खेड़ा वाला मंदिर है और यहां से रोज़ाना काफी लोग गुजरते हैं। बुधवार को दिनेश और उनकी पत्नी, जो गांव के निवासी हैं, बाइक पर घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज धर्म सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और अधिकारियों से बात कर शुक्रवार तक स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि इंद्र सिंह ने चेताया कि अगर जल्द ब्रेकर नहीं बनाया गया तो ग्रामीण कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें