फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्रसेन भवन में आज फहराया जाएगा 111 फीट ऊंचा महाराजा अग्रसेन का ध्वज

विज्ञापन
अग्रसेन भवन में की गई तैयारियां।
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रोहतक रोड स्थित नवनिर्मित अग्रसेन भवन में 111 फीट ऊंचा महाराजा अग्रसेन का ध्वज फहराया जाएगा। 11 अक्तूबर तक चलने वाली कार्यक्रम शृंखला के तहत सुबह 11 बजे ध्वजारोहण और पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिसार की विधायिका और उद्योगपति सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि होंगी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा अध्यक्षता करेंगे। स्वागताध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी धर्मेश शाह व पवन गोयल तथा अति विशिष्ट अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे।
अग्रसेन ट्रस्ट भिवानी के प्रधान रामदेव तायल, महासचिव सुरेंद्र जैन और संस्थापक ट्रस्टी विजयकिशन ने बताया कि एक ईंट और एक रुपये के सहयोग से निर्मित अग्रसेन भवन निरंतर समाज सेवा का केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण और पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावित्री जिंदल को भिवानी की बेटी बताते हुए ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि उनका और स्व. ओमप्रकाश जिंदल का भिवानी से हमेशा लगाव रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में तेरापंथ जैन समाज की ओर से सावित्री जिंदल को आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में सावित्री जिंदल के आगमन को लेकर समाज और शहरवासियों में उत्साह है। उन्होंने जिलावासियों और समाज बंधुओं से रविवार सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन पहुंचकर ध्वजारोहण व पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें