पेट्रोल पंप पर सैल्समेन से पिस्टल प्वाइंट पर लूट की वारदात करते सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : Bhiwani
कैरू। भिवानी-बहल रोड स्थित गांव लेघा भानान नितिन फिलिंग स्टेशन से सोमवार रात करीब नौ बजे दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 9500 रुपये लूट लिए। बदमाश सेल्समैन से रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने पंप के मालिक की शिकायत पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार रात करीब नौ बजे लेघा भानान स्थित नितिन फिलिंग स्टेशन पर दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और वहां तैनात सेल्समैन से आरोपियों ने लूटपाट की। इसकी सूचना कैरू पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर डीएसपी व एसएचओ तोशाम संदीप कुमार पहुंचे। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस में दी शिकायत में गांव लेघां भानान निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि रात को सेल्समैन रविंद्र के साथ था। सोमवार रात को दो नकाबपोश बदमाश आये और दोनों के हाथ पिस्तौल थी। आरोपियों ने सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और फिर उससे 9500 रुपये लूट लिए। शक है कि कुछ दूरी पर उन्होंने गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें एक गाड़ी चालक भी था। मगर पंप में दो नकाबपोश आए थे। फिर बहल रोड की ओर भाग निकले। फिलहाल तोशाम पुलिस ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकदी लूट मामले में दो नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।