फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने सराहनीय कार्य करने वाले लोहारू के 88 कर्मचारियों व अधिकारियों को किया सम्मानित

Wed, 08 Jan 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू के बीडीपीओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते एसडीएम मनोज दलाल।
विज्ञापन
लोहारू। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम मनोज दलाल ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 88 कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान उसके कार्य के साथ-साथ उनके व्यवहार से भी होती है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को चाहिए कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा, लग्न व ईमानदारी से करें। अपना कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी से करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को हमेशा याद रखा जाता है। दूसरों के लिए भी वे अधिकारी कर्मचारी प्रेरणा स्रोत होते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा व लोकसभा के चुनाव का कार्य सामान्य कार्य या कार्यालय कार्य से भिन्न होता है और बड़ी जिम्मेदारी का कार्य होता है। चुनावों के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन सभी 88 कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीडीपीओ धर्मपाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, एसई पीओ दीपक शर्मा, श्याम सुंदर सांगवान, चुनाव कानूनगो अनिल कुमार मेचू, देवेंद्र संजय, सुरेंद्र, देवेंद्र, लीलाराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें