फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित::: 12 फीट चौड़ा हुआ महम गेट तो होगी आवागमन में परेशानी, कम करना पड़ेगा फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। परशुराम चौक (महम गेट) को लेकर उठे विवाद के निपटान के लिए सोमवार को आदर्श ब्राह्मण सभा उपायुक्त से मिलेगी। आदर्श ब्राह्मण सभा ने डीसी द्वारा जीर्णोद्धार के लिए चौक गोद देने के बाद ही तीन लाख रुपये एकत्रित कर कार्य शुरू किया था। लेकिन चौक को 12 फीट चौड़ा किया जाता है तो वाहनों को आवागमन में परेशानी होगी और मार्ग चौड़ा करने से पहले यहां के चौड़े फुटपाथ की चौड़ाई कम करनी होगी। वहीं आदर्श ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों का दावा है कि घंटाघर चौक से ज्यादा जगह यहां वाहनों के लिए रहेगी।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर को उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की बैठक लेकर शहर के चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों को गोद लेकर जीर्णोद्धार करने की बात कही थी। इसी के तहत आदर्श ब्राह्मण सभा को परशुराम चौक के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके तहत शनिवार शाम करीब छह बजे आदर्श ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने चौक को चौड़ा करने का काम शुरू किया तो हंगामा हुआ। जाम लग गया और सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी, नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी पहुंचे और कार्य को रुकवा दिया गया। सभा सदस्यों के पास कोई लिखित अनुमति भी नहीं थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर रविवार को आदर्श ब्राह्मण सभा के सदस्य प्रधान आरके शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने पहुंचे। लेकिन व्यस्तता के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। अब सोमवार को सभा के सदस्य उपायुक्त से मिलेंगे और चौक का जीर्णोद्धार कैसे हो यह तय किया जाएगा।

ये है जीर्णोद्धार की प्लानिंग
आदर्श ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने तीन लाख रुपये से परशुराम चौक के जीर्णोद्धार की प्लानिंग बनाई है। इसके तहत महम गेट चौक पर आठ फीट का घेरा बना है। इसे 12 फीट किया जाएगा। चारों ओर स्टील की ग्रिल लगाई जाएंगी। इसके ऊपरी हिस्से को मार्बल पत्थर से आकर्षक लुक दिया जाएगा। इस पर करीब डेढ़ लाख का खर्च आएगा। इसके अलावा तीन और डिवाइडरों को थोड़ा बढ़ाकर आगे से तिकोना किया जाएगा और उसे भी आकर्षक लुक दिया जाएगा। इस कार्य पर भी डेढ़ लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन


अन्य चौक से बेहतर रहेगी आवागमन के लिए जगह
आदर्श ब्राह्मण सभा के प्रधान आरके शर्मा ने दावा किया कि 12 फीट चौड़ा करने के बाद यहां वाहनों के मुड़ने के लिए घंटाघर चौक और हांसी गेट चौक से ज्यादा जगह रहेगी। उन्होंने यहां सर्वे किया है। उपायुक्त ने 31 दिसंबर को हुई बैठक में परशुराम चौक के जीर्णोद्धार की जिम्मेवारी उन्हें दी थी। जिसके तहत सभी सदस्यों ने मिलकर तीन लाख से जीर्णोद्धार का प्लान बनाया। करीब 60 हजार रुपये एकत्रित कर काम शुरू किया था, जिसे रुकवा दिया गया। अब सोमवार को डीसी ही जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें