फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम अवास में रजिस्ट्री व नक्शा पास की शर्तें हटाने की मांग, सड़क उतरी महिलाएं, किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पीएम आवास योजना के तहत आवास पाने से अभी भी सैकड़ों परिवार वंचित हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कई नियम लागू किए गए हैं, जिनकी कसौटी पर अधिकांश परिवार खरे ही नहीं उतर पा रहे हैं। रविवार को पीएम आवास योजना से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नेहरू पार्क से शुरू होकर लघु सचिवालय परिसर तक पहुंचा, जहां पर बीडीपीओ को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संत शिरोमणी कबीर धानक समाज महापंचायत के प्रधान भगवानदास कालिया ने किया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवार नक्शा बनवाने में सक्षम नहीं हैं, जो मकान इसके अंतर्गत पास हुए उनके अधिकतर दादा, परदादा यानी पूवर्जों के नाम पर जमीन है। उनकी पुस्तैनी जमीन की रजिस्टरी नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्शे की शर्त को हटाया जाए, श्रम कल्याण अधिकारियों द्वारा बिना किसी सर्वे के काटी गई मजदूरी की कापियों को भी बहाल किया जाए, ऑनलाइन प्रक्रिया को तेज करके मजदूरों का पंजीकरण किया जाए। प्रदर्शन में शामिल कमलेश, ज्योति, ऊषा, कमला, मीना, पार्वती, भतेरी ने कहा कि जो मकान तीन साल पहले पास हुए थे, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर पार्षद हर्षदीप डूडेजा, राज कपूर, मामन, कुलदीप, सुनील, ऊषा, मीना, कविता, मोनिका, भतेरी व पार्वती आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें