फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :: अब लोकदली एक तरफ और पार्टी तोड़ हुड्डा के साथ खाना खाने वाले एक तरफ होंगे : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। पार्टी में उठे विवाद से कार्यकर्ताओं में मायूसी जरूर आई है, लेकिन अब लोकदली एक तरफ हो जाएंगे और पार्टी को तोड़ने व भूपेंद्र हुड्डा के साथ खाना खाने वाले एक तरफ। यह बात यह युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। वे 17 नवंबर को जींद में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन का न्योता देने के लिए भिवानी पहुंचे थे। इनसो अध्यक्ष ने गांव धनाना के पूर्व सरपंच ठेकेदार कृपाल की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश बादल द्वारा विवाद में मध्यस्थता किए जाने की बात पर कहा कि अब हमें मध्यस्था नहीं, बे-गैरत लोगों से पीछा छुङ़वाना है। ओमप्रकाश चौटाला और अजय सिंह के जेल जाने के बाद कुछ ऐसे लोगों ने पार्टी व कार्यालयों पर कब्जा कर लिया जिनका कोई वजूद नहीं था। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज द्वारा दुष्यंत को भाजपा में आने के निमंत्रण पर पलटवार करते हुए दिग्विजय ने कहा कि कोई और निमंत्रण देता तो उसे वापस निमंत्रण देते, लेकिन अनिल विज को नहीं देंगे। वह हमेशा सीएम की कुर्सी की खींच तान में लगे रहते हैं और जहां जाते हैं वहां किसी का घर नहीं बसने देते। वहीं दुष्यंत चौटाला और राव इंद्रजीत की मुलाकात पर कहा कि एक मत के दो लोग एक साथ आने पर और सरकार बनने पर लोगों को पूरा न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापोड़ा को बसाने वाले बाबा जगसी को किया नमन
इनसो अध्यक्ष ने गांव बापोड़ा पहुंचकर गांव के संस्थापक बाबा ठा. जगसी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बाबा जगसी को नमन करते हुए कहा कि बाबा जगसी जैसी महान विभूति ने एक सर्वसम्माज की सोच के साथ गांव की स्थापना की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें