फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में जिले में हुआ 75.7 फीसदी मतदान

Mon, 11 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पहले चरण के तहत जिले में 69.8 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के शुरूआत के दो घंटों में सुस्ती रही तो 11 बजे मतदान के लिए लोग निकले। दो बजे मतदान ने रफ्तार पकड़ी और सायं होते-होते भिवानी में 81.0, बाढड़ा व दादरी में 75.0- 71.0 फीसदी तक पहुंचा।
विज्ञापन

मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान केंद्रों पर वोटर कम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि ज्यादा नजर आए। शुरूआत बहुत धीमे रही। इसका एक कारण यह भी रहा कि शुरूआत में पहला वोट डालने के बाद अनेक मशीनों को सेट करने में समस्या आई। जिस कारण अनेक जगह आधा से एक घंटे तक मतदान शुरू ही नहीं हो पाया। मतदान  की धीमी शुरूआत का दूसरा कारण रहा मतदाताओं को चार-चार पर्चियां बनवानी पड़ रही थी। करीब 10 बजे मतदान ने रफ्तार पकड़ी और लगभग सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारे लगी। करीब 11 बजे तक भिवानी में 27 प्रतिशत मतदान था। यहां से मतदान प्रकिया में और तेजी आई। दोपहर ढाई बजे तक भिवानी में 41 फीसदी मतदान हो चुका था। बाढड़ा में 43 और दादरी में 48 फीसदी। चार बजे आए मतदान के रूझान में भिवानी में 52.3, बाढड़ा 57.9, दादरी 59.2 फीसदी मतदान था। करीब साढ़े छह बजे आए रूझानों में भिवानी में 62 प्रतिशत, बाढड़ा व दादरी में 71.7-71.7 फीसदी मतदान दर्शाया गया।
मतदान की टाइम लाइन
समय        भिवानी    दादरी प्रथम        बाढड़ा
11:30        27        --            --
02:00        41        43            48
04:00        52.3        57.9            59.2
05:30        60.3        59.5            60.2
06:30        62        71.7            71.7

कहां कितना हुआ मतदान
भिवानी        81.0 प्रतिशत
दादरी प्रथम        71.0 प्रतिशत
बाढड़ा            75.0 प्रतिशत

गोपालवास में वोटिंग के दौरान आउट हुई मतदान की संख्या
जिले के बाढड़ा खंड के गोपालवास गांव में वोटिंग के दौरान ही मतदान की संख्या %आउट’ हो गई। इस तरह की गंभीर गड़बड़ी के बाद सख्त एक्शन लिये जाने के आसार हैं। जिस बूथ पर यह गड़बड़ी हुई है, उस पर दोबारा मतदान भी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के एक बूथ पर मतदान चल रहा था, इसी दौरान दूसरे बूथ की वोटिंग की संख्या बाहर आ गई है। यह तक आम हो गया कि किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने वोट कॉस्ट हुए हैं। इसके बाद यह बात ग्रामीणों ने अधिकारियों तक पहुंचाई। देर रात समाचार भेजे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन कल कुछ एक्शन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें