फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर रेलवे महिला कर्मी से ठगे 7.31 लाख रुपये

Tue, 03 Oct 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे विभाग में कार्यरत एक महिला से अज्ञात व्यक्ति ने बैंक का कस्टमर अधिकारी बनकर फोन किया और धोखाधड़ी करके करीब 7.31 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में तहसील भिवानी गांव फतेहगढ़ निवासी महिला रामभतेरी ने बताया कि वह भिवानी भारतीय रेल कार्यालय में कार्यरत हैं और भिवानी रेलवे कॉलोनी में रहती हैं। उसके पास गत 29 सितंबर का एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति अपने आप को एसबीआई बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और उसे कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर बेफिजूल रुपये कट रहे हैं, आप इसे बंद करवा लो। महिला ने व्यक्ति के द्वारा बताई गई जानकारी के बाद उस पर विश्वास कर लिया और उसके द्वारा भेजे गए लिंक से अपने फोन में एनीडेस्क एप डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसका फोन उक्त व्यक्ति ने हैक कर लिया और उसके फोन में योनो एप डाउनलोड करके लोन के जरिये छह लाख 73 हजार रुपये विभिन्न ट्रांजेक्शन में निकाल लिए। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से भी 58138 रुपये निकाल लिए। महिला ने इस बारे में ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें