फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी अंक पाने वाले बच्चों की कापियों की दोबारा कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुन्ना भाई एमबीबीएस की तर्ज पर किसी अपात्र बच्चे को बैक डोर से निजी स्कूल में एंट्री न मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाई है। कुछ बच्चों शत-प्रतिशत अंक हासिल करने पर यह मामला उठा और क्रास चेकिंग किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भिवानी खंड कार्यालय में कक्षा दूसरी और तीसरी कक्षा में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के पेपर में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका के चलते परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के पेपरों की क्रास चेकिंग करवाई।
नियम 134ए की परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका पर विराम लगाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा रिजल्ट ब्लॉक स्तर पर तैयार कराकर इसकी सूची जिला मुख्यालय पर भिजवाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला मुख्यालय इस रिजल्ट को पंचकूला भेजेगा। जिसके बाद ही दाखिला के लिए बच्चों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अकेले भिवानी ब्लाक में 52 से अधिक बच्चों ने कक्षा दूसरी से बारहवीं तक नियम 134ए के तहत परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बवानीखेड़ा संतोष नागर ने अपने सामने ही खंड कार्यालय में नियम 134ए के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। बवानीखेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेहतर तरीके से परीक्षा संचालन के लिए स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंदर परीक्षा बिना किसी हस्तक्षेप के हुई।

पिछले वर्ष भी भिवानी ब्लॉक में नियम 134ए की परीक्षा में करीब 100 बच्चों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे, उस समय भी सवाल उठाए गए थे, मगर उस समय ये पूरी प्रक्रिया बीईओ के हाथ में थी। मगर इस बार पंचकूला शिक्षा निदेशालय से ही सीधे बच्चे को स्कूल अलाट होंगे, इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ये रिजल्ट ऊपर भेजने से पहले अपनी खाल बचाने के लिए पुन: मार्किंग करा रहे हैं, ताकि जांच हुई तो पोल नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

-बृजपाल परमार, अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें