भिवानी। अब बाल सुधार गृह में बंद बच्चों को शिक्षित बनाया जाएगा। इसके लिए 10 वीं कक्षा तक की पढ़ाई बाल सुधार गृह में करवाई जाएगी। बाल सुधार गृह में ही पढ़ाई की व्यवस्था करने का प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार के पास भेज दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसका बजट स्वीकृत हो जाएगा। यह कहना है समाज कल्याण की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद का। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाल सुधार गृह मेें बंद बच्चों को भी मौलिक शिक्षा का अधिकार मिले और वे भी समाज के एक सभ्य व्यक्ति बन सके। इसके लिए समाज कल्याण बोर्ड ने प्रोजेक्ट बना कर भेजा है। रोजी मलिक रविवार को विश्राम गृह में प्रधानमंत्री की सुल्तानपुर रैली के संदर्भ में न्योता देने के लिए पहुंची थी।
रोजी मलिक आनंद ने कहा कि ऐसे बच्चे शिक्षा मिलने के बाद जब वे जेल से बाहर आएंगे तो शिक्षा का फायदा उठा पाएंगे। रोजी आनंद ने कहा कि समाज कल्याण बोर्ड साथ ही सखी वन स्टॉप अवेयरनेस केंद्र खोले रहा है। जिसके तहत एक छत के नीचे ही महिलाओं को सारी सुविधाएं मिलेगी। चेयरपर्सन ने कहा कि 14 जिलों में प्रदेश सरकार के सहयोग से सर्विस प्रोवाइडर सेंटर खोले गए हैं। पहले इनका नाम परिवार परामर्श केंद्र था। इसके बाद उन्हें ना केवल सारी जानकारियां एक ही छत के नीचे मिल पाएंगी, साथ ही नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। रोजी मलिक आनंद ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है और उनका बोर्ड भी इस ओर काम कर रहा है।
रोजी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुरुग्राम में केएमपी एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे है। इस एक्सप्रेस-वे के बाद बहुत फायदे होंगे। बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश व प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की और कार्यक्रम का न्योता दिया। इस मौके पर इस अवसर पर हंसराज गुलाटी, पार्षद हर्ष दीप डूडेजा, पार्षद मुकेश रहेजा, यशपाल कटारिया, संजय कक्कड़, अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़, अधिवक्ता अविनाश सरदाना, ओपी नंदवानी, संजय दूआ, विकास महता, संजीव आर्य, संजय कामरा आदि उपस्थित थे।