फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी जनजीवन की रफ्तार, सुबह-शाम दृश्यता शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने थामी जनजीवन की रफ्तार, सुबह-शाम दृश्यता शून्य
विज्ञापन

भिवानी। कोहरे का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह आठ बजे से पहले और रात आठ बजे के बाद दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। मंगलवार को पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान तो लगभग स्थिर रहा, लेकिन ठंड ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे तक तीन-चार मीटर आगे चलने वाले वाहन को भी देखना मुश्किल हो गया था। शाम पांच बजे के बाद फिर दृश्यता कम होनी शुरू हो गई। रात आठ बजे के बाद कोहरा इतना घना हो गया कि शहर के भीतर की सड़कों पर दृश्यता शून्य हो गई। धुंध की वजह से जनजीवन ठहरा-ठहरा लगभग सा रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर स्थिर रहा लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 21 हो गया।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं लेट
जयपुर-हिसार एक घंटा 30 मिनट
गंगानगर-रेवाडी दो घंटे
कांलिदी एक्सप्रेस सात घंटे 30 मिनट
सिरसा-भिवानी एक घंटा 40 मिनट
गोरखधाम-हिसार सात घंटे 30 मिनट
रेवाडी-फाजिल्का एक घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें