भिवानी। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को पीएमओ ने कहीं कमरे की छत पर सीलन देखी तो किसी वार्ड में छत से सीमेंट व बजरी के कारण लेंटर टूटा मिला देखा। इसके बाद सौ से तीन सौ रुपये तक की कीमत वाली मशीनें भी न होने पर स्टाफ के सदस्यों को फटकार लगाई और मशीनों को जल्द ही खरीदने के दिए निर्देश दिए।
सामान्य अस्पताल में बीते दिन पीएमओ की ओर से पूरे अस्पताल का दौरा किया गया। अस्पताल के एक नीकू वार्ड से लेकर प्राइवेट वार्ड तक मिलने वाली सभी कमियों व स्टॉफ को मशीनें उपलब्ध न होने से हो रही परेशानियों का जल्द ही निपटान करने के निर्देंश जारी किए ।
दौरे के दौरान प्राइवेट वार्ड में पैसों को लेकर काफी समय तक स्टाफ से बहस चलती रही। जच्चा-बच्चा वार्ड नंबर दो में पूरे स्टाफ से मिले और बच्चे जन्म के समय उपयोग होने वाली सभी मशीनों के बारे में जानकारी ली। वही स्टाफ व वार्ड इंचार्ज ने छोटी-छोटी उपकरणों के न होने पर लिस्ट तैयार कर ऑफिस में पहुंचाने को कहा। वहीं मौके पर स्टॉक कीपर अजीत को तुरंत अस्पताल के स्टॉक रूम में उपलब्ध उपकरणों को वार्ड के इंचार्ज को सौंपने को कहा व बिल्डिंग में हो रही सीलन की समस्या को दूर करने के निर्देश जारी किए।
--------
पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों ने नहीं किया काम
सीलन दूर करने के लिए काफी समय पहले अस्पताल प्रशासन ने पब्लिक हेल्थ विभाग के खाते में 4 लाख 15 हजार की राशि जमा करवाई गई थी लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इससे स्टाफ को भी दिनभर डर लगा रहता है कि कोई घटना न हो जाएं। स्टाफ ने कहा कि वह पिछले काफी समय से इन कमियों से परेशान होने पर मजबूर हो रहे हैं व नीकू वार्ड में छत के टूटे हुए लेंटर, मरीजों के लिए गैलरी, पर्दे, बाथरूम को दूसरी तरफ से दरवाजा निकलाने व केएमसी को बदलवाने की मांग की।
-----
शौचालयों का किया निरीक्षण
सामान्य अस्पताल में बाथरूम की स्थिति खराब होने के कारण मरीजों व स्टाफ के सदस्यों में रोष रहा। पीएमओ की ओर से शौचालय के साथ-साथ अस्पताल के अन्य सभी समस्याओं को एक सप्ताह में दूर करने का निर्देश दिए व उपकरणों की खरीद के समय बजट की चिंता न करने को कहा।
एक सप्ताह में सभी कमियों को दूर किया जाएगा। पब्लिक हेल्थ विभाग ने जल्द बिल्डिंग की सीलन जल्द दूर नहीं कराई तो स्वास्थ्य विभाग खुद यह काम कराएगा। ओटी मशीन, रीडिंग मशीन आदि उपकरणों की भी शीघ्र इंतजाम कराया जाएगा।
-डॉ. डीएन बागड़ी, पीएमओ