फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्लॉट किसी तीसरे के नाम पर करवाकर हड़पे 6 लाख रुपये

Fri, 03 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम निवासी एक व्यक्ति ने प्लॉट की राशि लेने के बावजूद प्लॉट किसी तीसरे के नाम करवाकर 6 लाख रुपये राशि हड़प ली है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित तोशाम निवासी सुनील ने बताया कि उन्होंने तोशाम निवासी एक व्यक्ति के साथ 2018 में करीबन 170 गज के प्लॉट का 6 लाख में सौदा किया था तथा इसकी पूरी राशि अदा कर दी गई थी तथा 2023 में यह प्लॉट किसी और को बेच दिया गया। 2025 में जब वह प्लॉट पर गया तो वहां कब्जा किसी और का मिला। जब प्लॉट के मालिक से पता किया तो उन्होंने बताया उन्होंने यह प्लाॅट खरीदा हुआ है। जब इस मामले में आरोपी से बात की गई तो उन्होंने पैसे देने व रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया।
सुनील ने बताया कि उन्होंने प्लॉट विश्वास में खरीदा था। प्लॉट खरीदा उस समय 6 लाख रुपये की राशि देकर एग्रीमेंट करवा लिया गया था कि जब चाहेंगे इस प्लाॅट की रजिस्ट्री करवा लेंगे। इस बारे में थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें