फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढिगावा मंडी क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की फिर बढ़ाईं मुश्किलें

Fri, 03 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा मंडी में वीरवार शाम को हुई बारिश। 
विज्ञापन
ढिगावामंडी। वीरवार शाम को जिले के ढिगावा मंडी और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ गया। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। करीब दो एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह चिलचिलाती धूप की वजह से तापमान बढ़ गया था। हालांकि मंडियों में खुले में पड़ी फसल की चिंता किसानों को सता रही है।
विज्ञापन

फिलहाल किसान गेहूं की फसल कटाई में जुटे हैं जबकि सरसों की फसल निकालकर किसान मंडी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में बार-बार मौसम बिगड़ना उनकी चिंता भी बढ़ा रहा है। बारिश के बाद फसल में फंगस और अधिक नमी की दिक्कत भी आ रही है। किसान महावीर, कर्मबीर, दयाराम, रामकिशन का कहना है कि अफरा तफरी के माहौल में ही किसान फसल निकाल रहे हैं क्योंकि मौसम बार-बार बिगड़ रहा है। पहले भी तेज हवा से गेहूं की फसल में नुकसान हुआ था। अब सरसों पर भी बारिश का असर साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें