फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 420 बुजुर्गों समेत 583 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के वैक्सीनेशन के तहत 30 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया, जिसमें बुजुर्गों, 45 से 59 वर्ष के बीमारी ग्रस्त, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं बुधवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित शहर के 12 निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की कोविशील्ड और को-वाक्सीन की डोज दी जा रही है। इसमें जिले में 420 बुजुर्गों समेत कुल 583 लोगों का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 30 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। वहीं बुधवार को शहर के 12 निजी अस्पताल और जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम में वैक्सीनेशन होगा। निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन करवाने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा और जिला सामान्य अस्पताल में फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में इनको दी गई कोविशील्ड की डोज
वर्ग वैक्सीनेशन
60 वर्ष से ज्यादा 400
45 से 59 वर्ष तक 20
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 05
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 19
फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रथम डोज 12
फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज 27
कुल डोज 483
जिले में इनको दी गई को वैक्सीन की डोज
वर्ग वैक्सीनेशन
60 वर्ष से ज्यादा 20
45 से 59 वर्ष तक 01
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 00
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 01
फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रथम डोज 02
फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज 76
कुल डोज 100
आज यहां होगा वैक्सीनेशन
- जिला सामान्य अस्पताल का वॉर रूम।
- जेबी गुप्ता अस्पताल, भिवानी।
- अंचल अस्पताल, भिवानी।
- जीवन नर्सिग होम, भिवानी।
- कदम अस्पताल, भिवानी।
- अमन अस्पताल, कितलाना।
- एसकेपी अस्पताल, सिवानी।
- धीर अस्पताल, भिवानी।
- स्पेश अस्पताल, भिवानी।
- जांगड़ा अस्पताल, भिवानी।
- भिवानी हॉर्ट अस्पताल, भिवानी।
- चुघ अस्पताल, भिवानी।
- आईक्यू अस्पताल, भिवानी।
वर्जन
वैक्सीनेशन अभियान के लिए जिला सामान्य अस्पताल, सभी पीएचसी और सभी सीएचसी के अलावा 12 निजी अस्पतालों को केंद्र बनाया हुआ है। बुधवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 12 निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें