फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की शिक्षिका व मथुरा से लौटी बुजुर्ग महिला मिलीं कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 15

विज्ञापन
19 फोटो कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिले में दो कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें एक निजी स्कूल की शिक्षिका और दूसरी मथुरा से लौटी बुजुर्ग महिला शामिल हैं। सूचना मिलने पर स्कूल और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पहले ही तोशाम के कॉलेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी कर रहा था, ऐसे में स्कूल की शिक्षिका संक्रमित मिलने से नई चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में दो नए केस सामने आए हैं। इनमें सेवानगर निवासी 61 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। बुजुर्ग महिला 25 फरवरी को मथुरा गई थीं और 28 फरवरी को लौटी है। वहीं दूसरा मामला बड़ेसरा के एक निजी स्कूल का है। इसमें 28 वर्षीय शिक्षिका संक्रमित मिली है, जिसके कारण स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिन से जिले में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और सैंपलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी तक जिले में कुल 6365 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6205 केस ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को दो नए केस सामने आने से एक्टिव केस 15 हो गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 765 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, अभी तक कुल 198579 सैंपल लिए जा चुके हैं।
वर्जन
जिले में दो नए केस आने से एक्टिव केस का आंकड़ा 15 हो गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। अब नए केसों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सैंपल की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि मास्क, सैनिटाइजर और सामुदायिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें