फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से 57 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रविवार सुबह 6 बजे के करीब प्लॉट में पशु चारा काटते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

तोशाम थाना पुलिस को दिए बयान में गांव सिढान निवासी बलवान ने बताया कि वे तीन बहन और दो भाई है। उसके पिता राजबीर खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार सुबह करीब छह बजे उसकी मां 57 वर्षीय रामरती प्लॉट में मशीन पर पशु चारा काट रही थी। अचानक उसकी मां को करंट लग गया, जिसके कारण वह बेसुध हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर तोशाम थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृत महिला के बेटे बलवान के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें