भिवानी। जिले की 11 मंडियों में 5617 किसान सरकार को अपनी गेहूं की फसल बेच चुके हैं। वहीं अभी भी 31980 टन गेहूं का उठान बाकी है। अकेले भिवानी मंडी में करीब डेढ़ लाख से अधिक बैग की खरीद हुई है। मगर उठान धीमा चल रहा है। जिसकी वजह से नई आवक के लिए भी मंडी में जगह कम पड़ रही है।
खरीद एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि उठान तेजी से हो रहा है। मगर किसानों की आवक को देखते हुए जितना गेहूं खरीद और उठान हो रहा है, उससे ज्यादा तो आवक बनी है। मंगलवार रात को अचानक तेज हवाओं ने मंडियों में किसानों की फसल बचाव के लिए किए गए प्रबंध भी उखड़ गए। दो दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत से ही किसानों की धड़कनें बढ़ी हैं।
जिले की 11 मंडियों में 5617 किसान अपना 40190 टन गेहूं सरकार को बेच चुके हैं। जिसमें से अब तक 7210 टन गेहूं का ही उठान हुआ है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे 32980 टन गेहूं खरीद होने के बावजूद उठान का इंतजार कर रहा है। अगर आवक की बात करें तो लाखों टन गेहूं अभी भी खरीद नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय की मंडी में बुधवार को करीब आठ हजार क्विंटल गेहूं खरीद हुआ। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों मेें भी गेहूं की खरीद लगातार जारी है। किसानों का कहना है कि मौसम बिगड़ रहा है। ढेरियां खुले आसमान के नीचे लगी हैं। अगर बारिश हुई तो फिर फसल बेच पाना भी मुश्किल होगा। प्राइवेट तौर पर गेहूं की बहुत कम खरीद हो रही है, क्योंकि किसानों का अधिकांश गेंहू सरकार खरीद कर रही है।
भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद के साथ-साथ तेजी से उठान भी कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जिन किसानों की फसल आवक हो रही है, उन्हें मंडी में शेड के नीचे फसल रखने के लिए जगह मिले। इसके लिए भी मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। फिलहाल मंडी में गेहूं की आवक पीक पर है।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
गेहूं की अब तक खरीद (आंकड़े टन में हैं)
मंडी-
कुल खरीद-
उठान हुआ-
उठान बाकी-
किसान
भिवानी-
6566-
25455
4021-
908
चांग-
4976-
1013-
3963-
508
ढिगावा-
2385-
134-
2251-
511
लोहारू-
2191-
700-
1491-
582
सिवानी-
600-
110-
490-
121
तोशाम-
598-
101-
497-
129
बवानीखेड़ा-
11287-
519-
10768-
1388
बहल-
74-
00-
74-
18
धनाना-
8348-
1369-
6979-
928
जूई-
1312-
244-
1068-
298
खरककलां-
1853-
475-
1378-
226
कुल-
40190-
7210-
32980-
5617