फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल ने पुलिस की कराई दो घंटे %परेड’

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कॉल ने पुलिस की कराई दो घंटे ‘परेड’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सनसिटी मॉल रोड पर वाहन में एक लड़की और दो लड़कों के संदिग्ध हालत में होने की कॉल ने पुलिस की खूब दौड़ाया। कॉल के बाद महिला पुलिस ने तीनों को राउंड-अप कर थाने ले आई। सीडब्ल्यूसी की टीम व तीनों के पैरेंट्स को बुलाया। इसके बाद तीनों को रिहा किया गया।
बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि सनसिटी मॉल रोड पर एक वाहन में लड़की व दो लड़के संदिग्ध हालत में हैं। इसके बाद महिला पुलिस ने रेड की और तीनों को अपने साथ महिला थाने ले आई। लड़की से पूछताछ व काउंसलिंग के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम को भी बुलाया। इसके बाद में पैरेंट्स के माध्यम से स्पष्ट हुआ तीनों आपस में एक-दूसरे का जानते हैं। तीनों परिवारों के घनिष्ठ संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बच्चे एक ही गांव के हैं। पूरी तफ्तीश की गई। सीडब्ल्यूसी व तीनों के पैरेंट्स को बुलाया गया। जांच में ऐसा कुछ गलत नहीं पाया गया, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। बहरहाल, इस प्रकरण में महिला पुलिस को लगभग दो घंटे दौड़-धूप करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें