फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर से 51 किलो 834 ग्राम गांजा बरामद

Wed, 01 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से 51 किलो 834 ग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ



आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं दस आपराधिक केस

इनामी बदमाश विनोद मिताथल का साथी है आरोपी कुलदीप उर्फ सोमी



संवाद न्यूज एजेंसी

भिवानी। सीआईए प्रथम ने गांव खरककलां के एक घर से 51 किलो 834 ग्राम गांजा की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपी पर पहले से ही दस आपराधिक केस भी दर्ज हैं।



सीआईए प्रथम के एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने गांव खरककलां निवासी कुलदीप उर्फ सोमी के घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से 51 किलो 834 ग्राम गांजा बरामद किया। इसे बांटकर दस पैकेट में रखा गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कुलदीप जिला भिवानी के शराब ठेकों में हिस्सेदार है। उस पर सदर पुलिस थाना और लोहारू में मारपीट, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, जान से मारने की धमकी, जान से मारने की नियत से हमला और लूट जैसे 10 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह आरोपी वांछित इनामी अपराधी विनोद मिताथल का साथी है। आरोपी ने अपने साथी विक्रम निवासी झुंझुनू राजस्थान से नशीला पदार्थ 1.5 लाख रुपये में खरीदा था। आरोपी विक्रम अपने दो अन्य साथियों के साथ 25 दिसंबर को अपनी गाड़ी में आरोपी कुलदीप को उसके घर पर 70 किलो गांजा देकर गया था।उसने कुछ नशीला पदार्थ बेच दिया था। आरोपी कुलदीप को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधी के दौरान उससे अन्य नशा तस्करों के बारे में पूछताछ कर मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें