फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तलाकशुदा से शादी करा दहेज के लिए मारपीट का केस

Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा से शादी करा दहेज के लिए मारपीट का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। गांव बड़ेसरा निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर पर मारपीट करने, धोखे से विवाह करने, दहेज के लिए प्रताड़ित कर जातिसूचक शब्दों की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
गांव बड़ेसरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी लोहारू क्षेत्र के ओबरा में 26 मार्च 2022 में हुई थी। विवाह से पहले उसका पति तलाकशुदा था। उन्हें इसके बारे न बताकर धोखे से विवाह किया गया। इसके बावजूद मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

उसने एक बेटी को जन्म दिया और मां बेटी के सोए होने पर उसकी सास और पति ने रजाई में आग लगा दी। इससे वह बाल-बाल बचीं। पीड़िता ने ससुराल पक्ष से खतरा भी बताया। कहा कि उन पर पहले भी हत्या का केस चल रहा है।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष में एक लड़की के चले जाने पर उसके गहने चोरी होने का आरोप भी उस पर लगाया गया। उसकी पिटाई करवाई। पीड़िता ने जेठ और जेठानी पर भी धक्के देकर बंधक बनाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें