फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से ज्वेलरी सहित 50 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की न्यू विद्यानगर कॉलोनी के बंद मकान से नकदी सहित ज्वेलरी चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

न्यू विद्यानगर कॉलोनी निवासी सविता ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने मायके चरखी दादरी गई थी। जब वह अपने घर पर लौटी तो उसके मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो घर पर रखे 50 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी के कडुले नहीं मिले। सविता ने बताया कि अज्ञात चोर ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी चोरों का पता लगा कर उनकी नकदी और ज्वेलरी बरामद करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें