फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से लोहारू क्षेत्र में फसलों को 50 फीसदी नुकसान

विज्ञापन
खराब हुई फसलों का जायजा लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। लोहारू क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों में 50 फीसदी नुकसान का अनुमान है। शनिवार को कृषि विभाग के अधिकारी भी ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का आंकलन कर नुकसान का जायजा लेने के लिए खेतों में पहुंचे।
विज्ञापन

अचानक ही बेमौसम बारिश के साथ शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की पकाव की ओर बढ़ रही फसल पर आफत आ पड़ी। किसानों का कहना है कि पकाव की ओर पहुंच रही फसल में अचानक हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। वहीं, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. ईश्वर सिंह ने बताया कि बीते दिवस नकीपुर, पहाड़ी, पाजू, सिंघानी, खरकड़ी, सिरसी, चहड़, झुप्पा और आसपास के गांवों में हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है। सरसों की फसल में 50 फीसदी से अधिक के नुकसान का अनुमान है, जबकि गेहूं, जौ, चना आदि रबी फसलों में भी 50 फीसदी से कम नुकसान का अनुमान है। नुकसान का आंकलन सघनता से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें