फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 नए संक्रमित मिले, 40 ने दी महामारी को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को 42 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3551 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 228 हैं। जबकि 3270 ठीक हो चुके हैं। रविवार को भी 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। रविवार को 40 ने कोरोना को मात भी दी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि रविवार को सामने आए 40 नए संक्रमितों में गांव बापोड़ा से 22 वर्षीय महिला, तोशाम से 16 वर्षीय किशोर, ढाणा लाडनपुर से 14 वर्षीय किशोर, 26 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बच्ची, एक वर्षीय बच्चा, गांव कालोद से 14 वर्षीय किशोरी व 70 वर्षीय महिला, गांव दिनोद से 15 वर्षीय किशोरी, 30 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, खरक कलां से 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव बागनवाला से 19 वर्षीय युवक शामिल है।
कोरोना संक्रमित मिले गोशाला के नौ कर्मचारियों को किया आइसोलेट
लोहारू (संवाद)। शनिवार को गोशाला में कोरोना संक्रमित मिले सभी नौ कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गोशाला प्रधान और सभी संचालकों को कई हिदायतें दी हैं। स्वास्थ्यकर्मी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गोशाला में काम करने वाले करीब दो दर्जन लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिनमें से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों को दवाइयां देने के साथ-साथ समय-समय पर उनका निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें