भिवानी। ट्रक से बचाने के चक्कर में देर रात लोहारू रोड पर तूड़े से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और जाम लग गया। बाद में किसी तरह अन्य वाहनों की से ट्रैक्टर और ट्राली को हटाया गया और मार्ग पर आवागमन शुरू हो पाया। इस कारण राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। भैराण गांव वासी ट्रैक्टर चालक तूड़ा लेकर अपने गांव जा रहा था। देवसर गांव के नजदीक पहुंचा तो अचानक सामने से तेज रफ्तार से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के लिए कच्चे में उतारने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्राली पलटने से सारा तूड़ा सड़क पर फैल गया। जिस कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।