फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का लिया जाएगा ड्रग सैंपल टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का लिया जाएगा ड्रग सैंपल टेस्ट
विज्ञापन

भिवानी। पुलिस लाइन में चार से 12 अक्तूबर तक होने वाली सेना भर्ती के दौरान किसी भी तरह से दलाली कर ठगी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके साथ-साथ भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का ड्रग्स परीक्षण के लिए सैंपल लिया जाएगा। किसी भी तरह से ड्रग्स का प्रयोग करने वाले अभ्यार्थी को भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।
डीआरडीए हॉल में शुक्रवार को सेना अधिकारियों के साथ भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने दलालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लाइन के आसपास निगरानी रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती के नाम पर युवाओं को बहकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रोजेक्टर पर जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया। पिल्लई ने बताया कि अब तक करीब 25 हजार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाला, नगराधीश महेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल, तहसीलदार संजय बिश्नोई, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके बागड़ी, नगर परिषद सचिव राजेश महता आदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
--
ये रहेगा भर्ती का शेड्यूल
चार अक्तूबर को सुबह दो बजे से ही भर्ती देखने वालों को प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा जो छह बजे तक चलेगा। प्रतिदिन लगभग छह हजार युवाओं को भर्ती देखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए तहसील के अनुसार युवाओं को बुलाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण 22 सितंबर तक कर सकते हैं। दोहरा पंजीकरण करवाने वालों को भर्ती के लिए प्रवेश पत्र नहीं मिलेगा। जिला दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व भिवानी जिलों के युवाओं की खुली भर्ती की जाएगी। यह खुली भर्ती सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन के श्रेणियों के लिए की जाएगी तथा योग्यता दसवीं पास है।
विज्ञापन

--
बॉयोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी
पिल्लई ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए डिजिटल तकनीक अपनाई जाएगी। सेना भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और प्रवेश के दौरान बॉयोमीट्रिक सिस्टम अपनाया जाएगा।
--
फोटो : 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें