बारिश से किसान का ट्यूबवेल धंसा
बहल। बारिश के बाद बिधनोई गांव में एक किसान का ट्यूबवेल जमीन में धंस गया। इसके अलावा ट्यूबवेल चलाने के लिए साथ बनाए गए कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा इसमें लगाए गए स्टार्टर, डोरी, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान भी जमीन में समा गए। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बिधनोई गांव के किसान प्रहलाद ने बारिश रुकने के बाद खेत में जाकर देखा तो ट्यूबवेल और इसके साथ बना कमरा पानी में धंसा हुआ था। किसान ने बताया कि कमरे में लगाए गए स्टार्टर, डोरी, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान भी जमीन में चला गया। वहीं, किसान के खेत में खड़ी फसल भी बारिश के कारण खराब हो गई। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि सरकार व प्रशासन को उसे तुरंत सहायता दी जानी चाहिए।