फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: ट्राले ने कार को मारी टक्कर, नौ माह के बच्चे की हुई मौत, चार लोग हुए घायल

Sun, 01 Jun 2025 07:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

ट्राले की टक्कर से कार में चार लोग घायल हो गए और एक नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह को पेश आया। 
विज्ञापन
भिवानी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी-भिवानी मार्ग पर रविवार शाम एक ट्राले की टक्कर से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। घायलों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से एक युवक को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन


जीताखेड़ी गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गांव मय्यड़ निवासी विनोद अपनी पत्नी राधा, बेटे मोनू, बेटी पूजा और नौ माह के बेटे रुद्र के साथ भिवानी से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब चार बजे जब उनकी कार जीताखेड़ी गांव के पास ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी एक ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। भिवानी ले जाते समय रास्ते में नौ माह के रुद्र की मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल विनोद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जबकि राधा, मोनू और पूजा का भिवानी के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें