फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव जताई को प्रस्तावित जिले हांसी में शामिल करने के विरोध में पंचायत

Sun, 01 Jun 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव जताई में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। 
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश में नए जिलों के गठन की चर्चाओं के बाद से ही कई गांवों को नए जिले में शामिल करने की बातें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी को लेकर शनिवार को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव जताई में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें अधिकांश ग्रामवासियों ने भाग लिया। गांव जताई के सरपंच प्रतिनिधि ईशवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर हांसी को संभावित जिला बनाने और उसके मानचित्र में भिवानी जिले का गांव जताई दिखाए जाने पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने हांसी में शामिल न होकर भिवानी जिले में ही उनका गांव रहने देने संबंधी प्रस्ताव भी पास किया।
विज्ञापन

ईशवंत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि सरकार गांव जताई को प्रस्तावित नया जिला हांसी में शामिल करने की योजना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक नया जिला हांसी का प्रपोजल मानचित्र भी वायरल हुआ है, जिसमें जताई को भी मानचित्र में दर्शाया गया है।
इसी के विरोध में शनिवार को पंचायत कर इसका विरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त गांव ने यह फैसला लिया है कि हम किसी भी कीमत पर हांसी में शामिल नहीं होंगे। पंचायत ने भी हांसी में शामिल न होने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस मुद्दे पर ग्रामीण स्थानीय विधायक, सांसद, नये जिले गठन कमेटी के चेयरमैन मंत्री कृष्ण पंवार को भी मांगपत्र देंगे।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण ऋषि ने कहा कि गांव जताई भिवानी जिले के अंतर्गत है और सभी छात्र-छात्राएं भिवानी शहर में ही पढ़ने के लिए जाते हैं। हांसी काफी दूर पड़ता है। विद्यार्थियों की भी हांसी जिले में उनका गांव जाने से मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं युवा छात्र नेता सचिन जताई ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार न करे। गांव अगर हांसी में शामिल हो गया तो बहुत बड़ी समस्या गांव के लिए हो जाएंगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गांव को हांसी में शामिल करने के बजाय भिवानी में ही रखें।
पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया कि गांव जताई भिवानी में ही रहना चाहता है। सभी ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि अगर विधायक, सांसद उनके साथ खड़े नहीं हुए तो उनका गांव में विरोध भी किया जाएगा। वह जनता के प्रतिनिधि है, ग्रामीणों ने उनको चुना है तो वह भी उनके साथ खड़े हों।
पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि ईशवंत सिंह, मनोज पंच, हरिओम पंच, ऋषि होलदार, सचिन जताई, सुमित नागर जताई, अशोक जताई, अनिल राजपूत, छकड़ा भाई कलाकार, अनिल नागर, प्रदीप पंचायत सदस्य, रिषी, जयवीर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें